संदिग्ध अवस्था में अधिवक्ता का शीशम के पेड़ से लटका मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में अधिवक्ता का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी खुर्द निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार पाल जो अधिवक्ता थे। उनका शव शुक्रवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलता मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि बीती रात संतोष शौच की कहकर घर के बाहर चले गये। जब सुबह तक वापस नहीं लौटे तो पुत्र सचिन अन्य परिजनों के साथ खोजबीन करने निकला तो उसे गांव के बाहर शीशम के पेड़ से संतोष का शव झूलता मिला। घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव को उतारकर घर ले गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *