फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला मजिस्टे्ट के आदेश पर एसपी ने संबंधित थाना अमृतपुर पुलिस को गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत पांच गैंस्टरों की कुल 3,567,143 रुपये की सम्पत्ति मुनादी कराकर कुर्क करने का आदेश दिया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में थाना अमृतपुर के ग्राम परतापुर निवासी जसवीर सिंह यादव पुत्र स्व0 रोशन सिंह की 5,06,400 रुपये, कस्बा अमृतपुर निवासी विपिन अवस्थी पुत्र राजेंद्र की 10,14,404 रुपए, विनोद अवस्थी उर्फ भूरे पुत्र राजेंद्र अवस्थी की 3,81,500 रुपए, रामबाबू उर्फ बडे लल्ला पुत्र राजेंद्र की 12,09,839 रुपए, अरुण अवस्थी उर्फ नन्हे लल्ला पुत्र राजेंद्र की 4,55,000 रुपए की कुल 3,567,143 रुपये की विधिवत रुप से मुनादी कराकर कुर्क करने के आदेश दिये है। उक्त गैंगस्टरों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपने साथियों की मदद से अनैतिक कार्यों से धन अर्जित करके चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की गई है।
पांच बदमाशो की 3,567,143 की सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश
