फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने नवाबगंज व महिला थानाध्यक्षों के तबादले कर दिये है।
किये गये तबादले
- महिला थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी को महिला थाना प्रभारी मॉनीटरिंग सेल भेजा गया।
- सिविल लाइन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रक्षा सिंह को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया।
- आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे को नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
- पुलिस लाइन के निरीक्षक भोलेद्र चतुर्वेदी को आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया।
- निरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी यूपी 112 व आरटीसी का भी संपूर्ण पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है।
- कमालगंज थाने की उपनिरीक्षक नीरज त्यागी को परिवार परामर्श एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया।
