नेकपुर-मसेनी मार्ग पर जलभराव के चलते पैदल निकलना मुश्किल

 बाइक व ई-रिक्शा में बैठी सवारियां गिरकर हो रही घायल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेकपुर मसेनी मार्ग पर जल भराव होने के कारण आम जनता को पानी में घुसकर निकलना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन व ई-रिक्शा पलट चुके है। सवारियां भी गिरकर चुटहिल हो चुकी है। बड़े वाहन भी फंस जाते है। पीडब्लूडी व नगर पालिका के उदासीन रवैये के चलते नेकपुर-मसेनी मार्ग की सडक़ खस्ताहाल कई वर्षों से है। जिसे जिम्मेदार लोग ठीक कराने का नाम भी नहीं ले रहे है। अन्य जनपदों में विकास के नाम पर सब सुविधायें उपलब्ध होती जा रही है। जनपद फर्रुखाबाद पिछड़ा होने के साथ-साथ विकास में भी पिछड़ा है। शहर की अधिकांश सडक़ें व गलियां जर्जर है। यहां के जनप्रतिनिधि किसी की नहीं सुनते है। ऐसे में परिणाम जनता ही भुगत रही है। जिसका जीता जाता उदाहरण रेलवे रोड है। पिछले तीन साल पूर्व अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया था। आज भी सडक़ें व नालियां एवं बिजली के खम्बे जैसे के तैसे है। ऐसी स्थिति में किस पर भरोसा किया जाये। राजनीति चमकाने व वोट लेने तक जनपद के नेता रहते है। केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा का सांसद है, चारों विधायक भी भाजपा के है, अब चेयरमैन भी भाजपा के हो गये है, एमएलसी भी भाजपा का है। ब्लाक प्रमुख से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष भी सब भाजपा के है। उसके बावजूद भी सरकार व जनप्रतिनिधि बातों से विकास की गंगा बहा रहे है। इसका जीता जागता उदाहरण दो साल पूर्व देखने को मिला। गंगा फर्रुखाबाद में बहती है, गंगा एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर चला गया। सब कार्य रामभरोसे चल रहे है। नेकपुर स्थित एसआर कोल्ड स्टोरेज के पास मसेनी रोड पर सडक़ पर जल भराव है। आवागमन बाधित है, करोड़ों खर्च होने के बाद भी पानी की निकासी व अच्छी सडक़ की गुणवत्ता कोसो दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *