एसपी ने किया 24 घंटे का रुट डायवर्जन, एटा से आने वाले वाहन अलीगंज में रुकेंगे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आषाढ़ी पूर्णिमा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ जाने वाले माल वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की तरफ मोड़ा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ जाने वाले ट्रक, टैंकर और डीसीएम को बेवर की तरफ भेजा जाएगा। मैनपुरी के बेवर से आने वाले लोडर वाहनों को बेवर में ही रोका जाएगा। एटा से आने वाले वाहन बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रुकेंगे। शाहजहांपुर और बरेली से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को अल्लाहगंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमशाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को जरियनपुर शाहजहांपुर पर रोका जाएगा। हरदोई से फर्रुखाबाद की तरफ आने वाले वाहनों के लिए रूपापुर और सवायजपुर में रोक लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *