कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा, चेयरमैन डा0 शरद गंगवार द्वारा 9 हजार 500 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। उन्हेंने अधिक से अधिक पौधा रोपण कर पौधों की देखभाल एवं पानी दिये जाने के लिए कर्मचारियों एवं आमजन को भी जगरूक किया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाप मौजूद रहा। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के एमआरएफ सेन्टर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डा0 शरद गंगवार, अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी और सभासद सहित नगरवासी उपास्थित रहे। सभी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण में भागीदारी की। चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का वातावरण को बढावा देना। वृक्षारोपण से क्षेत्र में शुद्ध ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी और श्वसन संबधी बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सभी ने पौधे की देखभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्रा, चेयरमैन डा0 शरद गंगवार, वरिष्ठ लेखाकार बाबू एवं सफाई व खाद्य निरीक्षक अनिल आजाद, सफाई नायक विजेन्द्र, रवि सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
