ट्रंप ने फिलीपींस-इराक समेत इन 7 देशों पर लगाया 30 प्रतिशत तक टैक्स

समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा, श्रीलंका और फिलीपींस को 30 फीसदी तक टैरिफ को लेकर पत्र जारी किए। इनमें अल्जीरिया, इराक, लीबिया और श्रीलंका पर 30-30 फीसदी, ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25 फीसदी व फिलीपीन पर 20 फीसदी टैरिफ लगाने का जिक्र है। इसके बाद ट्रंप ने ब्राजील पर भी 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अप्रैल में रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिका और उसके ट्रेड पार्टनर्स के बीच नए व्यापार समझौतों पर बातचीत शुरू हुई। बीते दिन कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा था कि एक लेटर का मतलब एक एग्रीमेंट होता है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा था, 1 अगस्त 2025 से सभी निर्धारित टैरिफ लागू किए जाएंगे।

अब तक 21 देशों पर ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम

ट्रंप का ये एक्शन 14 देशों को पहले भेजे गए नोटिस के बाद हुआ है। ये नोटिस उन देशों को भेजे गए थे, जिन पर व्यापार घाटा बढ़ाने और अमेरिकी निर्यात में बाधा डालने का आरोप लगाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के नए ऐलान के साथ उनके टैरिफ बढ़ाने के एजेंडे के तहत अब तक 21 देशों पर टैरिफ बम फोड़ा जा चुका है।

  • बांग्लादेश
  • इंडोनेशिया
  • जापान
  • दक्षिण कोरिया
  • मलेशिया
  • थाईलैंड
  • दक्षिण अफ्रीका
  • बोस्निया
  • हर्जेगोविना
  • कंबोडिया
  • कजाकिस्तान
  • लाओस
  • सर्बिया
  • ट्यूनीशिया

बुधवार को

  • लीबिया
  • इराक
  • अल्जीरिया
  • मोल्दोवा
  • ब्रुनेई
  • फिलीपींस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *