कंपिल, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतक पत्नी बच्चों के साथ नगर में रहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव मे रहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी 30 वर्षीय बीपी शाक्य उर्फ बुद्ध पुत्र आनंद ने गुरुवार रात किसी पहर घर के आंगन मे पड़े जाल के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पानी की सप्लाई करने गए वाटर बॉय को कुंडी अंदर से बंद मिली। युवक ने दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। युवक ने पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना स्वजनों व पुलिस को दी। मृतक पत्नी रूचि व बेटी आरुषि के साथ कंपिल स्थित घर में रहता था। जबकि पिता राजबहादुर अन्य स्वजनों के साथ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छितमा में रहते हैं। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोसी की छत से चढक़र सीढिय़ों पर लगे दरवाजे की कुंडी तोडक़र घर में प्रवेश हुई। फॉरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव पीएम हेतु भेज दिया गया। स्वजनों के अनुसार गुरुवार को मृतक का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
