राधिका हत्याकांड: पिता बोला-प्री-प्लान थी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या

समृद्धि न्यूज। गुरुग्राम की होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या प्री-प्लान थी। आरोपी पिता ने खुद पुलिस के सामने इस बात को बताया। राधिका की हत्या से पहले उसने जानबूझकर बेटे को बाहर भेजा, क्योंकि बेटा घर पर होता तो शायद वो राधिका को नहीं मार पाता। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी छाती में चार गोलियां मारी गईं, जो एफआईआर के विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि उनके पिता ने पीछे से तीन गोलियां चलाईं, गवर्नमेंट हॉस्पिटल बोर्ड के मेम्बर और सर्जन डॉ0 दीपक माथुर ने बताया कि राधिका को चार गोलियां मारी गईं और सभी गोलियां उसके सीने पर लगीं।
हरियाणा के गुरुग्राम में हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।् मामले में आरोपी पिता पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था। फिर उसने हत्या की बात कबूल कर ली, मगर वो बार-बार अलग बयान दे रहा था। अब उसने एक नई बात पुलिस को बताइ। बोला-मैंने राधिका को मारने का पहले से ही प्लान बनाया था। इसलिए मैंने बेटे को बाहर भेज दिया। वो घर पर होता तो राधिका बच जाती, बीवी तो बीमार थी, इसलिए वो कमरे में आराम कर रही थी, मैंने खुद ही सारा प्लान बनाया था। 51 साल के दीपक यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे, सुशांत लोक-2 के ब्लॉक-जी में स्थित हमारे तीन मंजिला घर की रसोई में राधिका नाश्ता बना रही थी, तभी मैंने उसकी पीठ पर चार गोलियां दाग दीं।
पुलिस के अनुसार, दीपक ने हत्या को अंजाम देने के लिए सुनियोजित तरीके से अपने बेटे को घर से बाहर भेजा। वह हर सुबह खुद दूध लेने जाता था, लेकिन गुरुवार को उसने अपने बेटे को यह काम सौंपा। राधिका के साथ अकेले रहते ही उसने अपनी बेटी पर गोलियां चला दीं। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया दीपक चाहता था कि उस दिन घर में कोई और न हो।

किसी ने नहीं सोचा था इतना दर्दनाक होगा राधिका का अंत

खेल के मैदान पर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने वाली टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के जीवन का अंत इतना दर्दनाक होगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा। खेल के बाद कला के क्षेत्र में भी नाम कमाने के लिए राधिका खूब मेहनत करती थी। गीत कारवां में उसका अभिनय तारीफ.ए-काबिल था। यह कला क्षेत्र में राधिका की शुरूआत थी।

बेटी की कमाई खाने का गांव वाले देते थे ताना

अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं। इस बात को लेकर पिता दीपक काफी परेशान रहता था। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *