रिश्वत लेने का लगाया आरोप, पीडि़त जेई ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। रिश्वतखोर जेई व एसएसओ को महिलाओं व प्रधान ने कार्यालय में घुसकर लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके साथ ही जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को विद्युत उपकेंद्र में घुसकर अवर अभियंता व एसएसओ को प्रधान के साथ आयी महिलाओं ने जमीन पर गिराकर जमकर पीटा। उसके हाथ में रिश्वत लिये गये पैसे भी थे। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में अवर अभियंता ने कोतवाली पुलिस को उसके साथ मारपीट कर सरकारी दस्तावेज फाडऩे, बिल के रखे हुए रुपये छीन ले जाने व जातिसूचक गालियों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल शुरु कर दी है। बताते चलें कि मोहम्मदाबाद के गैसिंगपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार पुत्र बच्चू लाल निवासी नौगाँव सेखपुर बकेबर जनपद इटावा ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमे कहा कि शनिवार दोपहर लगभग १:३० बजे अवर अभियंता विनोद कुमार उपकेंद्र पर थे। उसी दौरान निसाई के प्रधान सतेन्द्र सिंह तीन-चार गाडिय़ों से मनोज नागर व 25-30 महिलाओं को लेकर आ गये।
एसएसओ रघुवीर से पूछा की अवर अभियंता कहां हैं। जिस पर एसएसओ ने अपनी समस्या बताने की बात कही। जिससे गुस्साये लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वह जमीन पर गिर गये तथा उनके मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद प्रधान कंट्रोल रूम के भीतर आ गयीं और जेई विनोद कुमार ने बताया कि भीड़ ने मोबाइल छीनकर लात-घूसों से पिटाई कर दी तथा कंट्रोल रूम में रखे अभिलेख फाड़ दिये। जमा बिल के रखे रूपये जेई के हाथ पर रखाकर उसका वीडियो बनाया और बिल के रखे 15 हजार रूपये भी छीन लिये। साथ ही कल से बिजली घर में न आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जेई के साथ मारपीट और अभिलेख फाडऩे की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
