भागवत कथा सुनने से मन शुद्ध होता है: डॉ0 जितेंद्र यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम परमनगर गंगलऊ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को चल रही श्रीमद् भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पहुंचकर माथा टेंका और कथा का रस पान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे कथा सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। जिसको सुनने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और हमरे अंदर अच्छे विचार आते हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय जनता को इस कथा का रसपान करना चाहिए। डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मैं सभी आचार्यगणों तथा मातृ शक्ति को नमन करता हूॅ तथा अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूॅ, जो मुझे यहां आने का मौका मिला। उन्होंने आयोजकगण जनमेजय यादव को धन्यवाद दिया जो उन्होंने यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्य रुप से सर्वेश यादव, नागेंद्र यादव, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, विनीत, महेंद्र सिंह यादव, सल्लू यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। बाद में डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *