फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के संगठन सपा सैनिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक मासिक समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय आवास पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष केके यादव ने की। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव रहे। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। संगठन के कई पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष केके यादव ने कहा कि सैनिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी पूरे जिले में अपनी अपनी विधानसभा में लगातार काम जारी किए हुए हैं। 2027 में सरकार समाजवादी पार्टी की बनानी है। सैनिक प्रकोष्ठ जिला महासचिव अमित यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मायावी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और यह लोग वोटर लिस्ट में बहुत ही ज्यादा बदलाव करते रहते हैं, इसलिए हम सब लोग अपने-अपने विधानसभाओं के बूथों पर अधिक काम करने की जरूरत है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद उमर खां ने कहा कि पूर्व सैनिकों का ये संगठन बेहतर तरीके से काम कर रहा है, इससे पार्टी को मजबूती मिल रही है। अफजाल अहमद फारुकी ने कहा कि नेताजी ने रक्षामंत्री रहते हुए सैनिक हितों के जो फैसले लिए थे, उन फैसलों का ही परिणाम है कि ये सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद समाजवादी पार्टी से जुडक़र नेताजी की विचारधारा को मजबूत करना चाहते हैं। बैठक में अशोक कुमार, कश्मीर सिंह, बहादुर जाटव, सुशील कुमार, विवेक शर्मा, सर्वेश सिंह, शंभू दयाल, इस्तकार हुसैन, अनिल सिंह, रामरतन वर्मा, अजय पाल, अनवर खान, श्याम पाल, अशोक राजपूत, रामदास निगम, चांद मोहम्मद खां, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, विनीत परमार, शिवशंकर शर्मा, मुजाहिद अंसारी, ईश्वर दयाल यादव, मुख्तार आलम, रामपाल सिंह यादव, शरीफ मंसूरी, दीक्षा शाक्य, ओमप्रकाश शर्मा, बीना शर्मा, सुनीता शाक्य, जिला सचिव/स0 मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता मौजूद रहे।
सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में बूथ मजबूत करने के दिये गये निर्देश
