रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। रोडवेज की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई। स्वजन शव लेकर घर चले गए। शव पीएम हेतु भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव शादनगर के मजरा गांव धूबियाई निवासी मोर सिंह का १८ वर्षीय पुत्र अनमोल हरियाणा में भट्टे पर काम करता था। सोमवार की बीती रात युवक अपने भाई वेदपाल व गांव के ही दोस्त सचिन के साथ ट्रैक्टर से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावटी चौकी बराल के निकट पहुंचा, उसी समय सामने से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में युवक की मौत हो गई। स्वजन शव लेकर घर चले गए। सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *