गोल्डन टेंपल को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी

समृद्धि न्यूज। श्री हरि मंदिर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से ईमेल के जरिए दी गई है। इसकी जानकारी मिलती ही एसजीपीसी ने अपने स्तर पर श्री हरि मंदिर साहिब, उनकी परिक्रमा, लंगर भवन और सभी सराये की सुरक्षा पुख्ता कर दी है।
बता दें कि हरमंदिर साहिब, जिसे स्वर्ण मंदिर या दरबार साहिब भी कहा जाता है। सिख धर्म का सबसे पवित्र गुरुद्वारा है। यह मंदिर सिख धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि किसी की तरफ से जानबूझकर दहशत फैलाने के लिए यह ईमेल भेजा गया है। एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *