लखनऊ समृद्धि न्यूज। बोधिसत्व बाबा साहब टुडे मासिक पत्रिका अपने स्थापना दिवस पर फिल्म अभिनेता गगन मलिक मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध प्रतिमा का वितरण 11 जून को चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन में कार्यक्रम आयोजित करेगी l पत्रकार वार्ता एवं संयोजक मंडल की बैठक के दौरान बोधिसत्व बाबा साहब टुडे पत्रिका के संपादक एवं कार्यक्रम के आयोजक ज्ञान प्रकाश जख्मी ने बताया कि 11 जून को चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन हजरतगंज लखनऊ में प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि धम्म दूत गगन मलिक फिल्म अभिनेता द्वारा तथागत बुद्ध प्रतिमा का वितरण प्रथम बार लखनऊ में किया जाएगा उन्होंने बताया कि माननीय डॉ गगन मलिक द्वारा थाईलैंड में धम्म दीक्षा लेकर 90 दिनों तक भिक्षु श्रममेर _ रहकर निर्वाहन किया था उनके द्वारा तथागत बुद्ध के धम्म को घर-घर पहुंचाने बाबा साहब के भारत को बुद्धमय बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है l इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, तथागत बुद्ध की प्रतिमा के वितरण के लिए पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ति खेमकरण पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद करेंगे तथा अध्यक्षता रामरतन प्रसाद पूर्व सहायक निदेशक रेशम विभाग करेंगे l
पत्रिका के संरक्षक इंजीनियर एनके गौतम ने बताया कि 11 जून को भव्यता पूर्ण आयोजित हो रहा है जिसमें देश- प्रदेश के ही नहीं विदेश के सम्मानित गणमान्य नागरिक हिस्सा लेंगे उन्होंने बताया की विशिष्ट अतिथि भदंत फा नदीम रोदन अंतर्राष्ट्रीय मेडिटेशन सेंटर प्रमुख थाईलैंड, मा पी लाल, डॉ मंजु लाल लंदन, मा नितिन गजमिये कोऑर्डिनेटर, डॉ मोहन वोकड़े केंद्रीय सदस्य, मुख्य वक्त डॉ बीपी अशोक आईपीएस, डॉ रामचंद्र सिद्धार्थ मुंबई से डॉ रवि कुमार , विजेता जी पीसीएस होगीं l
कार्यक्रम में सह संपादक वी आर अंबेडकर, बी एल गौतम, ब्यूरो चीफ नानक चन्द्र , विधिक सलाहकार डॉ आर आर जयसवार अधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ, प्रचार प्रसार प्रबंधक प्रेमचंद्र के अतिरिक्त काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे l कार्यक्रम का संचालन पूजा गौतम पीसीएस करेंगे l
बोधिसत्व बाबा साहब टुडे मासिक पत्रिका का मनाया गयास्थापना दिवस
