नगर मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर राहुल जैन का अनशन कराया समाप्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन होर्डिंग विज्ञापन के दिये गये अवैध ठेके के खिलाफ पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। तीसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने पहुंचकर सभी छोटे ठेकेदारों के पक्ष में ठेका दिलवाने का आश्वासन देकर राहुल जैन को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि नियमावली के अनुसार ठेका उठेगा। छोटे ठेकेदारों को भी काम दिया जायेगा, ताकि वह भी अपना जीवनयापन कर सकें। नगर पालिका कार्यालय के बाहर चल रहे अनशन को तीसरे दिन समाप्त कराया गया। साथ ही सभी समस्याओ का निस्तारण किया। राहुल जैन ने जूस पीकर अनशन समाप्त किया। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से रात ११ बजे जेसीबी द्वारा हमारे होर्डिंग तोड़े गये और पोल हटाये गये। बिना नोटिस दिये गये मेरे खिलाफ कार्यवाही की गयी। सरासर नियमावली के खिलाफ ठेका दिया गया। दोनों पक्षों से वार्ता कर आगे का कार्य होगा। जो बात नहीं मानेगा, तो कार्यवाही की जायेगी और यदि ठेका गलत तरीके से ठेका दिया गया, तो उसे निरस्त किया जायेगा। राहुल जैन ने कहा कि हम रोजी रोटी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये ठेके का अनुबन्ध है। अन्य ठेकेदारों को भी होर्डिंग का काम मिलेगा। इस मौके पर मोहन अग्रवाल, कोमल पाण्डेय के अलावा अन्य ठेकेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *