चुनार। रेलवे स्टेशन यार्ड में माल गाड़ी के तीन बैगन उतरने से अफरा तफरी मच गई।डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCC) लाइन पर मालगाड़ी की तीन बोगियां शाम चार बजकर 41 मिनट पर पटरी से उतर गईं। हादसे में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन रेलवे फाटक के पास बोगियां उतरने के चलते रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। इससे रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। डाउन लाइन पर भटिंडा से चोपन जा रही मालगाड़ी चार बजकर 41 मिनट पर जैसे ही चुनार जंक्शन के यार्ड में प्रवेश कर रही थी, उसी दौरान अचानक तीन बैगन पटरी से उतर गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर रेलवे के स्थानीय अधिकारी पहुंच गए, वहीं प्रयागराज और डीडीयू पंडित दीन दयाल उपाध्याय से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) को भी रवाना किया गया।हादसा चुनार रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक के पास हुआ, जिससे फाटक पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिससे चुनार से सोनभद्र व वाराणसी मिर्जापुर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल यात्री लगभग दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।
स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन राहत कार्य एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के पहुंचने के बाद ही शुरू हो सकेगा। तब तक जाम की स्थिति बनी रहने की संभावना है।रेलवे विभाग के अनुसार, जांच के बाद ही पटरी से उतरने की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक यथा स्थिति रहा। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजीव राणा ने बताया कि याद में मालगाड़ी के तीन बैंगन पटेल से उतरने से रेलवे क्रॉसिंग जाम हो गया।।
मालगाड़ी के तीन बैगन पटरी से उतरे
