बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रऊ करना के पास बाइक से घर जा रहे शिक्षक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। जिससे शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर चौरासी से ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक विपिन कुमार गौतम 45 वर्ष पुत्र राम दुलारे निवासी पीतांबर नगर उन्नाव को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वह प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर चौरासी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
वह विद्यालय से अपनी अपाचे बाइक (से घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही वह माखी थाना क्षेत्र के ग्राम रऊ करना के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *