विद्यालय मर्ज किये जाने का अभिभावकों ने किया विरोध

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार के निर्देशन में विद्यालय मर्ज करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी तथा प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों की बैठक बुलायी। जिसमें अभिभावकों ने विद्यालय मर्ज किये जाने पर विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र तथा विकास खंड क्षेत्र नवाबगंज के ग्राम पंचायत हुसैनपुर के प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों की बैठक बुलाई। जिसमें गांव हुसैनपुर में जूनियर विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय में मर्ज किया गया। जिसकी राय लेने के लिए अभिभावकों की बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी सीडीपीओ को बैठक में बुलाया गया, लेकिन दोनों अधिकारी बैठक में नहीं आए। तब विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैय्यद आसिफ हुसैन ने ग्रामीणों को उनके गांव का विद्यालय मर्ज होने की बात बताई। जिस पर सभी ग्रामीण बिफर गए और उन्होंने विद्यालय मर्ज होने का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि अब उनको जानकारी हुई है। सभी उच्च अधिकारियों को ज्ञापन के द्वारा अपना मांग पत्र सौंपेंगे और विद्यालय मर्ज होने से बचाएंगे। इस मौके पर ग्रामीण अवधेश कुमार, शीशराम शर्मा, चंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान के साथ आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण बैठक में मौजूद रहे। वहीं शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक सैय्यद आसिफ अली, सहायक अध्यापक अनुज कुमार, नेहा यादव, रश्मि सहित समस्त शिक्षा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *