लखनऊ: स्कूल वैन में चार साल की बच्ची से चालक मो0 आरिफ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

स्कूल प्रबंधक ने मामला दबाने के लिए धमकाया
लखनऊ, समृद्धि न्यूज। लखनऊ में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। स्कूल वैन चालक ने यह हैवानियत की। शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना 14 जुलाई की है, जब रोज की ही तरह बच्ची घर पहुंची तो काफी उदास सी लगी। मां ने बच्ची को सामान्य करते हुए पूछताछ की तो बच्ची ने सहमते हुए बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद मां बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची।
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में काफी कुछ चौंकाने वाला पता चला है। पुलिस के अनुसार आरोपी वैन चालक मोहम्मद आरिफ काफी समय से बच्ची पर गंदी नजर रखे था। कई दिनों से वैन में ही उससे अश्लीलता कर रहा था, लेकिन मासूम बच्ची उसकी गंदी नीयत नहीं भांप सकी। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। केस में नामजद स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में प्रबंधक के खिलाफ कोई साक्ष्य मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के अनुसार: जब आरोपी वैन ड्राइवर की शिकायत करने स्कूल प्रबंधक से मिलने पहुंचे तो प्रबन्धक ने मामले को दबाने के लिए कहा ताकि स्कूल की बदनामी न हो, घरवाले के इंकार करने पर प्रबन्धक ने उन्हें धमकाया। बच्ची के घरवालों ने जब वैन ड्राइवर पर आरोप लगाया तो वो भडक़ उठा, उसने घरवालों को धमकाते हुए कहा कि मुंह बन्द रखो वरना बच्ची को गायब कर दूंगा और पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक पर धमकाने और आरोपी वैन ड्राइवर पर खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कुछ ही घंटे में आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है। एसीपी का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ अहम जानकारी दी थी, उसी आधार पर वैन की तलाश की जा रही है। अगर कोई साक्ष्य छिपाने या मिटाने का प्रयास करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *