जीएसटी एसआईबी की टीम ने केएम इंडिया गोदाम व शोरुम पर की छापेमारी

*जीएसटी पोर्टल पर टैक्स कम भरे जाने का मामला
*कंप्यूटर सिस्टम व दर्जनों बिल बाउचरों को लिया कब्जे में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जीएसटी पोर्टल पर टैक्स कम भरे जाने पर जीएसटी विभाग की टीम ने केएम इंडिया की गोदाम व शोरूम पर पहुंचकर छापेमारी की। जीएसटी की टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार शहर के ठंडी सड़क स्थित केएम इंडिया की गोदाम व शोरूम पर इटावा रीजन से जीएसटी एसआईबी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एके बनर्जी, चरण सिंह के नेतृत्व में इटावा, औरैया, कन्नौज, लखनऊ की टीम ने पहुंचकर छापेमारी की। जिससे खलबली मच गयी। सूत्रों की माने तो जीएसटी पोर्टल पर टैक्स कम भरे जाने पर यह कार्यवाही की गई है। टीम ने कंप्यूटर सिस्टम व दर्जनों बिल बाउचरों कब्जे में लिया है। टीम ने शोरूम मालिक के पुत्र गौरव अरोड़ा से पूछताछ की। टीम में जीएसटी एसआईबी विभाग इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर एके बनर्जी, एसआईबी के एसी चरण सिंह, जेसी रमेश चन्द्र पाण्डेय सहित दो दर्जन सदस्यों की टीम है, जो छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। खबर लिखे जाने तक जीएसटी टीम की छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *