मेरठ में कांवडिय़ों पर सीएम योगी ने बरसाए फूल

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर कांवड मार्ग को देखा और उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को बदनाम या गलत कहने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कांवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। सीएम योगी कांवडिय़ों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा है कि, कांवडिय़े बिना किसी समस्या के अपनी इस यात्रा को पूरा करें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर में कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया, और उनपर पर पुष्प वर्षा की। सीएम योगी ने साफ तौर पर कहा किए कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश में लगे हुए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले समस्त शिवभक्तों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी सुविधाओं के लिए व्यापक और मजबूत इंतजाम किए हैं, यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, न तो सुरक्षा के लिहाज से और न ही यातायात की दृष्टि से… साथ ही सीएम बोले कि, कोई भी आपको इस यात्रा में परेशान करता है तो इसकी जानकारी आप पुलिस को दें, हम उससे निपट लेंगे, तोडफ़ोड़ की साजिश जिसने भी रची है, उसके वीडियो हमारे पास हैं, जिस पर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *