फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीजे की परमीशन को लेकर सिपाहियों ने कांवडिय़ों के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। गुस्साये कांवडिय़ों ने भी सिपाहियों के साथ हाथापायी कर दी। जिससे कांवडिय़ों के कपड़े फट गये। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम समय करीब 4:00 बजे मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुठिना निवासी करीब 40-50 कांवडिय़ां गोला गोकर्णनाथ कांवड़ यात्रा ले जाने के लिए गांव में ही डीसीएम पर डीजे लोड कर रहे थे। इसी बीच वहां से मेरापुर पुलिस के दो सिपाही गुजरे तो उन्होंने कावड़िय़ों से डीजे का परमिशन होने की बात कही। इसी को लेकर दोनों सिपाहियों व कावडिय़ों में झड़प होने लगी। कावडिय़ों का आरोप है कि सिपाही ने बेवजह हम लोगों की डंडे से पिटाई कर दी।गुस्साए कावडिय़ों ने सिपाहियों के साथ हाथापाई कर दी। मारपीट में कुछ कावडिय़ों के कपड़े भी फट गये। घटना की जानकारी पर पहुंचे मेरापुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार चौधरी ने जैसे तैसे मामला शांत कराया।
कावड़ यात्रा की तैयारी कर रहे कांवडिय़ों व पुलिस में मारपीट
