कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में गणेश सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में आगामी गणेश महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय का लेखा.जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में कुल 11,84,769/- का चंदा एकत्र हुआ था, जबकि आयोजन पर कुल 12,16,000/- का व्यय हुआ था। इस बार आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु इस बार वाटर प्रूफ टेंट की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त से की जाएगी, जबकि भव्य विसर्जन यात्रा 06 सितंबर को निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त इस वर्ष धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में सतीश चंद्र, गोपाल पालीवाल, कमल चौरसिया, महेंद्र पाठक, राघव शुक्ला सहित चंदन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और श्री गणेश की भक्ति में सहभागी बनें।
गणेश सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रस्तुत किया गया आय-व्यय का ब्यौरा
