भोलेनाथ पर जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया की सडक़ दुर्घटना में मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट से जल भरकर भोलेनाथ पर चढ़ाने जा रहे कांवरिया की अज्ञात बाहन की टक्कर से मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सुबह थाने के दरोगा ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी राकेश पुत्र रामस्वरूप उम्र 42 वर्ष जो रविवार शाम को परिजनों और ग्रामीणों के साथ पांचाल घाट फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर दुबरी और चिलसरा के शिव मंदिर पर डाक कांवड़ लेकर जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी रात लगभग 2:30 बजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद शमशाबाद मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के साथी और परिजन घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सुबह मऊदरवाजा थाना के दरोगा मुनीर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी, पुत्र सोनू, मोनू, विमल और पुत्री मोनी व पायल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई राजेश, रमेश और रामू, श्याम बाबू हैं। राजेश ने बताया कि भाई शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए पांचाल घाट से जल लेने गए थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि 2:30 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। पुलिस भेजी थी। सडक़ दुर्घटना में मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *