मनोनयन पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने नगर कमेटी घोषित की। प्रदेश मंत्री राजीव अग्रवाल, जिला संयोजक सुभाष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर संयोजक अतुल दुबे की मौजूदगी में नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने 38 पदाधिकारियों की घोषणा की एवं सभी को माला पहनाकर और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। नगर कमेटी में अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, नगर महामंत्री सनी जैन, आनन्द गुप्ता बने। कोषाध्यक्ष करन पटेल को बनाया गया। उपाध्यक्ष शिवाशीष तिवारी, ईश्वरदयाल सैनी, विक्की सारस्वत, डालचन्द्र कठेरिया, संतोष गुप्ता, सिराज अहमद, प्रशांत कटियार, विजय वर्मा, संजीव कटियार, शीष मेहरोत्रा को बनाया गया। संगठन मंत्री असलम चौधरी, महेश वर्मा, रोहन मिश्रा, आर्यन वर्मा, अमन अरोड़ा, विजय दीक्षित, पीएन सक्सेना, विनोद श्रीवास्तव, हरि अग्रवाल, अमित मिश्रा, राधेश्याम, संकेत अग्रवाल बने। मंत्री अंकुर वर्मा, मोहम्मद वासिल, सुधीर चौरसिया, प्रदीप कसेरे, खालिद हुसैन, अंकित वर्मा, रोहित वर्मा, शाह आलम को बनाया गया। महिला नगर अध्यक्ष निर्मला राजपूत को घोषित किया गया। राजीव अग्रवाल व प्रमोद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता, सुजाता सिंह, अशोक कनौजिया, आनंद वर्मा, अतुल शंकर दुबे, राजन अग्निहोत्री, महिला जिलाध्यक्ष प्रीती तिवारी, अर्चना द्विवेदी, डा0 गायत्री मिश्रा, ज्योति शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की नगर कमेटी घोषित
