कमालगंज, समृद्धि न्यूज। धान से भरे खेत में गिरकर शराबी युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर गढिय़ा के मजरा राजा नगला निवासी शिवम पुत्र राजाराम वाल्मीकि का पुत्र जो कि शराब पीने का आदी था। शुक्रवार शाम को शराब के नशे में पानी से भारे धान के खेत में गिर गया। काफी टाइम पड़े रहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। राहगीरों द्वारा खेत में पड़ा देखकर उसके परिजनों को इस मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत ही 108 एंबुलेंस के द्वारा शिवम को स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाया गया। जहां डॉक्टर विकास पटेल द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। शिवम जो कि अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर था। शिवम के पांच भाई थे। जिसमें दो भाइयों की मृत्यु हो चुकी है। छोटा सोनू और अमन एवं शिवम की शादी हो चुकी है, लेकिन शराब के नशे का आदी होने के कारण पत्नी उसे छोडक़र कुछ वर्ष पूर्व चली गई थी। मृतक के पिता राजाराम एवं मां सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक की मौत की सूचना पाते ही मौके पर कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडे पहुंची एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने आवश्यकता पडऩे पर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।
शराब के नशे में पानी से भरे धान के खेत में गिरा युवक, मौत
