चिलसरा-शमशाबाद मार्ग पर बदायूं के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग

व्यापारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व महिला जिलाध्यक्ष प्रीती तिवारी एवं नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन को बसों का संचालन हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर मांग की गई कि एक बस टाउन हॉल से चिलसरा मार्ग होते शमशाबाद व बदायूं तक के लिए रोजाना संचालित की जाये। इससे व्यापारियों एवं किसानों को आने एवं जाने में बड़ी राहत होगी। और परिवहन निगम की आय भी काफी अच्छी होगी। अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर ही बस चालू करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आनंद मोहन वर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रद्धा दुबे, नीरज गुप्ता, पूर्ण प्रकाश शुक्ला, आनंद गुप्ता, सनी जैन, शिवाशीष तिवारी, राजत मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *