फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्राधिकारी सदर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/25 धारा 305(ई) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त फालोअर सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 24 जुलाई को प्रभारी दलनायक सुबोध कुमार एच दल 43वीं वाहिनी पी0ए0सी0 एटा द्वारा सूचना दी कि दिनांक 23.07.2025 को सुबह टेन्ट में व्यवस्थापित कोत का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कोत से 01 इन्सास राइफल व कोत में रखे लोहे के कैश बॉक्स मय कैश रुपया 67934 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ पर मु0अ0सं0 185/2025 धारा 305 (ई) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक जुलाई को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा अभियोग में चोरी की गयी एक सरकारी इन्सास राइल को पुलिस लाइन में स्थित मन्दिर के पास लगी समरसेबिल के बोरबेल से व दिनांक २५ जुलाई को तलाश के दौरान पुलिस लाइन फतेहगढ़ के बगल में स्थिति एसटीपी प्लांट के सामने झाडिय़ों से लोहे के कैश बॉक्स मय कैश रुपये 67934/- व चैक बुक व एक पासबुक इण्डियन बैंक को बरामद किया गया। एच दल 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर फालोअर सतेन्द्र कुमार पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव निवासी दरियावगंज थाना पटियाली जिला कासगंज का नाम प्रकाश में आया। प्रकाश में आये अभियुक्त सतेन्द्र कुमार उपरोक्त को दिनांक 27.07.2025 को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में 331(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी।
इन्सास राइफल व कैश बॉक्स चोरी के मामले में फालोअर गिरफ्तार
