चेयरमैन पति ने पेयजल व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। चेयरमैन पति ने सफाई, बिजली व पेयजल व्यवस्था पर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
शमशाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम अहमद फारूकी ने शुक्रवार को नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद में निरीक्षण के दौरान साफ.-सफाई, पेयजल व लाइट व्यवस्था से रूबरू हुए तथा हर समस्या को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से चुस्त-दुरुस्त करायें। उन्होंने कहा कि साफ -सफाई व हर पोल पर लाइट की उचित व्यवस्था करवाई जाए तथा टूटी हुई सड़कों की मरम्मत को वरीयता के साथ चुस्त-दुरुस्त कराया जाए। जिससे किसी भी नगरवासी को कोई दिक्कत ना हो।
उन्होंने कहा कि हर नगर पंचायत वासी की समस्या उनकी अपनी निजी समस्या है। जिस किसी को भी कोई समस्या हो उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। जनता उन्हें अपने घर का व्यक्ति समझे और उनसे अधिक से अधिक कार्य लें और नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए समय-समय पर अपने सुझाव उपलब्ध करवाते रहें। जिससे कि नगर पंचायत का विकास अधिक से अधिक किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो बातें घोषणा पत्र में की गई थी उन्हें शीघ्र ही पूरा करेंगे। जनता की हर समस्या उनकी प्राथमिकता में है। जिससे वह हर हाल में सुलझाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *