नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते करीब तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही वारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया है। जहां बीते दिन एक मकान गिर था, वहीं आज नवाबगंज में एक विधवा का कच्चा आशियाना जमींदोज हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर मोहल्ला नेहरू नगर वार्ड 13 के बरतल में रहने वाली नन्हीं देवी ने बताया बीते करीब तीन दिनों से हो रही वारिश से उसका कच्चा मकान मंगलवार रात करीब ९ बजे गिर गया। इस घटना में उसकी पुत्री बाल-बाल बच गयी। उसने बताया कि कच्चे मकान में वह परचून की दुकान रखे थी। मकान गिरने से परचून का सामान उसमें दब गया। जिससे उसका करीब ५० हजार रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना लेखपाल व नगर पंचायत कर्मियों को दी गई। बुधवार सुबह सभासद बृजमोहन व नगर पंचायत कर्मी अंकित राजपूत ने नगर पंचायतकर्मियों को मौके पर बुलवाकर मिट्टी को हटवाकर मलबे में दबे सामान को निकालने का प्रयास शुरू किया। पीडि़़ता नन्हीं देवी ने बताया कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। दुकान से उसकी रोजी रोटी चलती थी। भगवान नेे ऐसी मार दी, जिससे उसकी रोजी रोटी पर भी संकट मंडराने लगा है। उसका कहना है कि अब उसके पास अजीविका चलाने का कोई साधन नहीं बचा है।
वारिश से जमींदोज हुआ विधवा का आशियाना
