कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विद्यालय से टैबलेट चोरी होने के संबंध में सहायक अध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीडि़त जितेश चौरसिया पुत्र स्व0 मुन्ना लाल चौरसिया निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर जी0टी0 रोड गुरसहायगंज थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज का निवासी है। पीडि़त प्राथमिक विद्यालय कनकौली ग्राम सभा खुदागंज विकास खण्ड कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। पीडि़त को विभाग की तरफ से एक टैबलेट (फोन) जिसका मॉडल नंबर-टी81एन लावा कंपनी एवं डिवाइस T81N_3U, IMEI No. 1-351691138467163 एवं IMEI No. 2- 351691138817169 विभागीय कार्य हेतु दिया गया था। जिसमें विभाग द्वारा संचालित सिम कार्ड पड़ा था। दिनांक 23.07.2025 दिन बुधवार को अंतिम क्लास जो कि खेल गतिविधि का है उक्त टैबलेट के पॉवर ऑफ हो जाने के कारण व कुछ गतिविधि इत्यादि कराने हेतु वह सिम अपने मोबाइल में डाल ली थी। उक्त टैबलेट कक्षा कक्ष में ही रखा रहा और गतिविधि इत्यादि कार्य संपन्न करने एवं बच्चों की छुट्टी करने के बाद पीडि़त अपने कक्षा कक्ष में अपना सामान व कक्ष को बंद करने गया, तो वहां पर मेरा उक्त टैबलेट गायब था। जिसकी पीडि़त ने विद्यालय में व गांव में बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मिलकर खोजबीन की, परन्तु कोई पता न चल सका। उक्त दिनांक को विद्यालय में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण का कार्य भी हो रहा था। जिस हेतु कई ग्रामवासी आ एवं जा रहे थे। जिससे प्रतीत होता है कि उक्त टैबलेट किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
विद्यालय से टैबलेट चोरी, सहायक अध्यापक ने दी तहरीर
