गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित

 विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने तुलसीदास के जीवन पर डाला प्रकाश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दी साहित्या भारती जनपद इकाई द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति में कविकुल गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारम्भ आचार्य प्रदीप नारायन शुक्ला ने मंत्रोच्चार व कपिध्वज मिश्रा ने स्वस्ति वाचन से हुआ। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्षता कालीदास सम्मान प्राप्त ज्योतिस्वरुप अग्निहोत्री ने की। मुख्य वक्ता मानस मर्मज्ञ रामबाबू पाठक व विशिष्ठ वक्ता साहित्य भूषण सम्मान प्राप्त डा0 शिवओम अम्बर, अतिथि वक्ता अलीगढ़ से पधारे पूर्व प्राचार्य डा0 दिनेश व संस्था अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, प्रभात अवस्थी आदि लोग मंचासीन रहे और विचार व्यक्त किये। प्रधानाचार्या रागिनी मिश्रा के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका, साहित्यकार भारती मिश्रा ने संचालन किया। महामंत्री आलोक बिहारी शुक्ल व भारती मिश्रा द्वारा गोस्वामी तुलसी दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में किया गया। प्रमुख विद्यालय भारतीय पाठशाला इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज, कनोडिया बालिका इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर, सरस्वती विद्या मंदिर फतेहगढ़, महादेवी राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रमुख रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य भावी पीढ़ी को गोस्वामी तुलसी दास के समाजिक योगदान पर ध्यान आकर्षण था। छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तुलसी दास की कृति दोहा, चौपाई, हनुमान चालीसा आदि का मंच पर पाठ करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूनम कनौडिया, अरविन्द दीक्षित, ओमप्रकाश, नरेश द्विवेदी, रघुनंदन दीक्षित, अनिल प्रताप सिंह आदि ने विचार रखें और कहा कि हम सबको तुलसी दास के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डा0 रामबाबू पाठक ने तुलसीदास का साहित्य का मूल तथा दिशा प्रदान की। आरती मिश्रा, ओजस्वी मिश्रा, संजना शाक्य, बिट्टो सक्सेना, आध्या त्रिवेदी, कृति मिश्रा, आरोही मिश्रा, दृष्टि त्रिवेदी, हर्षिता पाल, गींताजली तिवारी, सृष्टि तिवारी, अमित पाण्डेय, भूमि सिंह, तान्या अवस्थी, चेतना, निगत, दिव्यांशी, रणवीर सिंह, नैतिक शर्मा, अनुराग गौतम, अनुष्का मिश्रा, तृप्ती मिश्रा, अमव्या, अमित पाण्डेय, भूमि सिंह आदि बच्चों को प्रमाण पत्र व रामचरित मानस पुस्तक देकर पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर नवीन मिश्रा, विजय अवस्थी, आदेश गंगवार, गरिमा पाण्डेय, पीसी मिश्रा, आशीष मिश्रा उपस्थित रहे। शालिनी मिश्रा, अर्चना चतुर्वेदी, पूनम व अल्का मिश्रा ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *