फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में निरूद्ध किशोर अपचारियों के बीच उनके सर्वांगीण विकास के लिए चित्रकला (चार्ट, क्राफ्ट) तथा खेल प्रतियोगिता-बालीबॉल, कैरमबोर्ड, लूडो, शतरंज, त्योरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं अपर जिला जज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एसडीएम सदर तथा सीओ सिटी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं प्रभारी अधीक्षक द्वारा अतिथियों का बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। संचालन गौरव कुमार कम्प्यूटर आपरेटर ने किया। निरूद्ध किशोर अपचारियों द्वारा गीत, नाटक (जैसी करनी वैसी भरनी) नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले किशोरों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र, संस्था प्रभारी विकास कुमार व राजकुमार केयर टेकर आदि मौजूद रहे। किशोर अपचारियों को फल एवं मिष्ठान भी वितरित किया गया।
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
