9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति पद का उप चुनाव

समृद्धि न्यूज। जगदीप धनखड़ ने हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी के बाद अब ऐलान किया गया है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का उपचुनाव होगा।चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। नतीजे मतदान के दिन यानी 9 सितंबर को ही घोषित किए जाएंगे। जगदीप धनखड़ के 22 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *