ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का किया गया आयोजन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देशन में दो ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराबिकू में शासनादेश के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देशन में ग्राम पंचायत सचिव मोतीलाल यादव ने ग्राम पंचायत में एडियो समाज कल्याण की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया। जिसमें जनता के द्वारा बताई गई समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाई। वहीं एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार से ग्रामीणों ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन आदि के बारे में अपनी शिकायत दर्ज करायी। जिस पर एडियो समाज कल्याण तथा ग्राम सचिव मोतीलाल यादव ने लोगों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और पेंशन संबंधी आदि समस्याएं समय पर निस्तारित करने की बात कही गयी। इस मौके पर एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार, ग्राम पंचायत सचिव मोतीलाल यादव, महिला समूह की ब्लॉक मिशन मैनेजर ममता पाल, ग्राम प्रधान तथा ग्राम रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं विकासखंड नवाबगंज की ही ग्राम पंचायत अमरापुर नगला मकोड़ा में एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार तथा एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिसमें आवास योजना, पेंशन योजना सहित कई योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सहायक विकास खंड अधिकारी सुखदेश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार, बीएमएम संजीव कुमार, ग्राम प्रधान अमरापुर नगला मकोड़ा रामनिवास राजपूत तथा समस्त ग्रामीण बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *