जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मार गिराया

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। जबकि बचे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है।
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया है। कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच ये मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के अखल जिले के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी को मजबूत किया गया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल को भेजा गया है। एक आतंकवादी का शव देखा गया, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हुआ है। सुबह करीब 4 बजे लगभग 20 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई। गोलीबारी बंद हो गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने भारी तैनाती के साथ तलाशी अभियान जारी रखा, जो अंधेरे के कारण रोक दिया गया था। माना जा रहा है कि 2-3 फीट की सेना घेरे के अंदर है। बता दें कि यह घाटी में पिछले पांच दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *