डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से किया संवाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले चौराहर ढाईघाट व अजीजाबाद तहसील कायमगंज का निरीक्षण किया। डीएम ने गांवों में पहुंचकर सभी ग्रामीणों से संवाद कर उनसे बाढ़ से होने वाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की व सिंचाई विभाग को गांवों को कटान से बचाने के लिये आवश्यक व प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिये। तहसीलदार को संबंधित गांवों में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिय। चिकित्सा विभाग को संबंधित गांवों में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *