चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार व चुनाव कार्यालय से ट्रांसजेंडर का डाटा एकत्रित करने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किन्नर कल्याण बोर्ड एवं सुरक्षा प्रकोष्ठ/समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन द्वारा किन्नरों के लिये चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि बोर्ड का पुर्नगठन किया जाये। चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। चुनाव कार्यालय से ट्रांसजेंडर का डाटा एकत्रित किया जाए। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी व संबंधित मौजूद रहे।
डीएम ने किन्नर कल्याण बोर्ड का पुर्नगठन करने के दिये निर्देश
