भारत ने ट्रंप के टैरिफ को बताया कि अनुचित व अन्यायपूर्ण और गैर-जरूरी फैसला

समृद्धि न्यूज। भारत पर अमेरिका द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर विदेश मंत्रालय ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय का जवाब आया है। मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा है, हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है, हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही साफ कर दी है। इसमें यह भी शामिल है कि हमारा इंपोर्ट बाजार पर आधारित है और देश के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से किया जाता है। इसलिए ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर उन कार्यों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का विकल्प चुना है जो कई अन्य देश भी अपने हित में कर रहे हैं, हम दोहराते हैं कि ये अनुचित, अन्यायपूर्ण और गैर जरूरी फैसला है। भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *