खाद की किल्लत से परेशान किसान रहे भटक
पुवायां -शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज)। किसानों को यूरिया खाद के लिए दुकान दुकान भटक रहे है लेकिन यूरिया खाद की किल्लत भारी है। किसानों ने एक दुकानदार को रात के अंधेरे में खाद का वितरण करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को सूचना दे दी। मौके पर पहुँचे उप कृषि अधिकारी पीके मिश्रा ने दुकान के स्टॉक के गिनती की तो उसमें 63 यूरिया की बोरी गयाब मिली। जिसके बाद उन्होंने जिला कृषि निदेशक को इस मामले की सूचना दे दी है। किसानों का कहना है कि इन दुकानदारों की लाइसेंस निरस्त की जाए। ताकि खाद की कालाबाजारी बन्द हो सके।
कई समितियों से किसान मायूस होकर लौटे
खाद नही होने के कारण कई समितियों से किसान मायूस होकर वापस घर लौटे गंगसरा सहकारी समिति दिउरिया गुटैया में यूरिया खाद के लिए किसान परेशान हैं। आज सुबह 6:00 बजे से सैकड़ों किसान यूरिया खाद के लिए लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें खाद नहीं मिल पाई है।आखिरकार वापस घर के लिए रवाना हुए।नवाबपुर गंगा की सहकारी समिति पर किसान सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करते है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समिति पर रात में ही खेल हो जाता है क्योंकि अगर शाम को खाद भरा ट्रक आता है और सुबह तक समिति में खाद नही रहती है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूरिया खाद की पुवायां में काला बाजारी हो रही है।
किसानों का आरोप: रात के अंधेरे में बंट जाती यूरिया खाद
