मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। मैनपुरी के दन्नाहार थाना इलाके में शनिवार देर रात बड़ा स?क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोजवेज बस डिवाइडर पर चढक़र पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के चारों पहिये ऊपर हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। दन्नाहार थाने के निकट हादसा होने के चलते तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 20 सवारियां घायल हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। गंभीर रुप से घायल लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। बस में करीब 45 लोग सवार थे।
घटना के मामले में डीएम अंजनि कुमार सिंह ने कहा कि दन्नाहार क्षेत्र में एक बस पलट गई। लगभग 20 लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है और उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बस लखनऊ से जयपुर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण बस पलट गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे, जिनमें से 20 घायल हैं।
