घटना कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा गांव स्थित राजमार्ग 74 पर रविवार दोपहर एक बजे कि
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा चौकी अंतर्गत मेडिया-वाराणसी राजमार्ग 74 के अदलपुरा स्थित कीचड़ युक्त तालाब में रविवार दोपहर करीब एक बजे वाराणसी की ओर जा रही एक आटो ओवरटेक करते समय नियंत्रण खोकर दाहिनी ओर पोखरे में पलट गई। संयोग अच्छा था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आटो में सवार चार महिलाओं और दो छोटे बच्चों को हल्की चोटें आईं।अदलपुरा निवासी शीला देवी अपनी बेटियों निशा व मनीषा के साथ रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही थीं। इसी आटो में मेडिया निवासी ऊषा देवी भी सवार थीं। कुशहा मोड़ से पहले ओवर टेक करते समय अनियंत्रित होकर कीचड़ युक्त तालाब में पलट गई। ग्रामीणों ने उसमें सवार कीचड़ में लथपथ हुई महिलाओ व बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को हल्की चोट आई है।सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं ऑटो चालक मौके से भाग निकला। चौकी प्रभारी ने बताया कि अनियंत्रित ऑटो तालाब में पलट गई। उसमें सवार महिलाओ एवं बच्चों को हल्की चोट लगी है। सभी सुरक्षित हैं। ऑटो चालक कि तलाश कि जा रही है।।
