सडक़ हादसे में घायलों को देख अखिलेश यादव ने रुकवाया काफिला, पहुंचवाया अस्पताल

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। सैफई से इटावा जाते समय समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जब उन्होंने एक घायल दंपति और उनकी बच्ची को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अखिलेश यादव शनिवार को सैफई से इटावा जा रहे थे, रास्ते में एक घायल दंपत्ति और उसकी बच्ची को रास्ते में पड़ा देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपनी गाड़ी से उतरकर घायलों के पास पहुंचे और उनका हाल चाल जाना और एंबुलेंस की मदद से तीनों को अपने सामने खुद अस्पताल पहुंचाया। आयुर्विज्ञान विवि में भी डॉक्टरों से बात करके उन्हें बेहतर उपचार दिलाने के लिए कहा। अखिलेश ने फ्लीट में मौजूद एंबुलेंस से तीनों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर तीनों की पहचान दीपचंद निवासी मंडी रोड भरथना, उनकी पत्नी सुनीता और बेटी शिवानी के रूप में हुई। दीपचंद ने अस्पताल में बताया कि वह मोपेड से जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भैसान गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। इस बीच छिमारा के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुंचे सीओ रामगोपाल शर्मा से कार मारने वाले वाहन की जानकारी करने के भी अखिलेश यादव ने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *