इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी से लगायी थी गुहार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा अधिकारी ने जर्जर विद्यालय होने पर सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों को पंचायत घर में शिफ्ट किया।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगौरा में चल रहे प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर क्षतिग्रस्त होने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक शर्मा की गुहार लगाने के बाद छात्रों को बचाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में छात्र-छात्राओं को पढऩे की अनुमति दे दी। वहीं प्रधानाध्यापक अभिषेक शर्मा अपने सहायक अध्यापक के साथ बच्चों का शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इस बाबत जब ग्राम सचिव प्रमोद शुक्ला से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की ग्राम प्रधान संजीव कुमार शाक्य ने हमको फोन पर बच्चों के भविष्य को देखते हुए जर्जर विद्यालय से पंचायत भवन में शिक्षण कार्य करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन जब से पंचायत भवन में शिक्षण कार्य शुरू हुआ है तब से पंचायत सहायक की बल्ले बल्ले हो गई है और ग्राम पंचायत के विकास कार्य रुक गए हैं। ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत सहायक ने पंचायत कार्यालय पर आना बंद कर दिया और ग्रामीण जनता को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए पंचायत भवन में पंचायत सहायक के द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं अवरुद्ध हो गई हैं। ंवहीं इस बाबत जब ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद शुक्ला से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की पंचायत सहायक का कहीं बाहर जाने पर एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते पंचायत सहायक पंचायत कार्यालय पर नहीं बैठ रही हैं।
जर्जर विद्यालय से बच्चों को पंचायत घर में किया गया शिफ्ट
