बारात विदा के दौरान लुटाये गये पैसों को उठा लेने पर दबंगों ने दिया घटना को अंजाम
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बारात विदा में लुटाये जा रहे पैसे को बच्चे द्वारा उठा लेने पर दबंगों ने मारपीट कर दी। बचाने आयी बच्चे की मां को भी दबंगों ने पीटा। पीडि़ता ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी सिरौली निवासी दीपिका देवी पत्नी अशोक कुमार जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 11 जून को उसके जेठ की पुत्री की बारात आई थी। १२ जून की सुबह विदा के समय लुटाये गये पैसों को मेरे बच्चों ने उठा लिया, तभी गांव के दबंग गुलाब पुत्र गुरुबख्स, अनिकेत पुत्र गुलाब ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं बचाने पहुंची तो दबंगो ने मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
दबंगों ने मां-बेटे को पीटा, दी तहरीर
