खतरे के निशान से 35 सेंमीटर ऊपर बह रहीं गंगा

 रामगंगा भी उफान पर, 87 गांवों में पहुंचा पानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार सुबह गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। वहीं रामगंगा खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर दूर रह गयीं हैं। दोनों नदियों में बाढ़ से निचले इलाकों में चारों ओर पानी ही पानी दिखायी दे रहा है।
बताते चलें कि बीते मंगलवार शाम को जलस्तर 137.30 मीटर पर दर्ज किया गया था। लगभग 16 घंटे में ही गंगा में यानी बुधवार सुबह जल स्तर 137.45 मीटर पर पंहुच गया है। यानी 16 घंटे में गंगा में 15 सेंमीटर का उछाल आ गया। गंगा व रामगंगा में खतरे का निशान 137.10 पर दर्ज है। गंगा में 191442 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं बात करें तो रामगंगा की तो राम गंगा का जल स्तर सुबह 136.90 मीटर पर दर्ज किया गया है। राम गंगा में 14939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बाढ़ से राजेपुर कस्बे में भी सडक़ों पर पानी चल रहा है। पुलिस ने राजेपुर निबिया मार्ग को फिलहाल बंद करा दिया है। राजेपुर तिराहे पर दो फिट पानी है। जिला आपदा विशेषज्ञ आयुषमेंद्र परिहार ने बताया की अभी तक बाढ़ की चपेट में लगभग 87 गाँव आ चुके है। सभी गांवों में राहत व बचाव कार्य जारी है। बाढ़ पीडि़तों की प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। साथ ही पल-पल पर अपनी नजर भी बनाये हुये है। प्रशासन ने बाढ़ पीडि़तों से ऐतियात बरतने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *