अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर क्षेत्र में गंगा और रामगंगा नदियों के लगातार बढ़ते जलस्तर से भीषण तबाही का माहौल बन गया है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र से फर्रुखाबाद मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को अब डबरी मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है।
तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।ष जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन की अपील पर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचा रहा है। जिसमें घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। प्रशासन का दावा है कि गंगा और रामगंगा के बढ़ते जलस्तर से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि तहसील मुख्यालय भी जलमग्न हो चुका है। कर्मचारियों को कार्यालय तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा अमृतपुर को भी चारों तरफ से बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। बाढ़ का पानी कस्बे में घुसने की सूचना मिलते ही अमृतपुर प्रधान सचिन देव तिवारी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंचे प्रधान, हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
