अंगदान ही नहीं जीवन का सबसे बड़ा उपहार: प्रो0 डा0 वेणु

 मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मनाया गया ऑर्गन डोनेशन-डे
अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: डा0 विजय मोहन गुप्ता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ऑर्गन डोनेशन-डे बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रचना शरीर विभाग द्वारा किया गया। संचालन प्रोफेसर डॉ0 वेणु (एचओडी) ने किया। उन्होंने कहा अंगदान वह महान कार्य है, जिसमें हम अपनी मृत्यु के बाद अपने अंग किसी जरूरतमंद को देकर उसकी जिंदगी बचा सकते हैं। यह केवल दान ही नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। आज हम सभी संकल्प लें कि हम अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे और इसे समाज की एक सकारात्मक सोच बनाएंगे।
डॉ0 विजय मोहन गुप्ता ने कहा अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। यह ऐसा पुण्य है, जो मृत्यु के बाद भी हमें जीवित रखता है। हमें इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। डॉ0 गगन देवी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा आज के युवा ही कल के संमाज का भविष्य हैं, इसलिए अंगदान के प्रति जागरूकता सबसे पहले युवाओं में होनी चाहिए। हमें डर और भ्रम को छोडक़र विज्ञान और मानवता को अपनाना होगा। आपकी एक सकारात्मक सोच किसी के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकती है। डॉ0 अविधा द्वराज ने प्रेरणादायी शब्दों में कहा जीवन का असली अर्थ केवल खुद जीने में नहीं, बल्कि दूसरों के लिए जीने में है। अंगदान ऐसा अमर कर्म है, जो हमें मृत्यु के बाद भी अमर बना देता है। डॉ0 कविता शर्मा ने कहा अंगदान से बड़ा कोई उपहार नहीं है। यह इंसानियत का सबसे पवित्र रूप है और हमें इसे समाज की सोच का हिस्सा बनाना चाहिए और इसी के साथ 2024 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघुनाटिका अंगदान महादान प्रस्तुत कर सभी को अंगदान का महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ0 जितेन्द्र गौड़, डॉ0 शीलू गुप्त, डॉ0 ज्ञानेन्द्र गुप्ता, डॉ0 मनीष उपाध्यय, डॉ0 मधु रजन, डॉ0 रूमा डे, डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय, डॉ0 सुहेबा, डॉ0 स्वेता सिंह, डॉ0 अरीब हुसैन, डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 सुमन कुंदू, डॉ0 सर्मिपिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *