फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जन आंदोलन के रुप में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में सन् 2022 में हर घर तिरंगा अभियान शुरु किया था। जिसके तहत रखा बालिका इंटर कालेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गई। भारत विभीषिका दिवस पर प्रधानाचार्य ने विचार रखें और हर घर तिरंगा लगाने का छात्राओं को संकल्प दिलाया। प्रथम चरण दो अगस्त से आठ अगस्त तक स्कूल की दीवारों को बोर्डो को तिरंगा कला से प्रेरित कर सजाया गया। हर घर तिरंगा पर सुंदर रंगोली छात्राओं ने गु्रप के द्वारा बनायी। तिरंगा रंगों से सजी हुई राखियां छात्राओं ने बनाई और सुंदरता से विद्यालय को सजाया। हर घर तिरंगा पर छात्राओं ने मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया। कक्षा ११ की महिमा ने छात्राओं के खानों के लिए स्टाल लगाये। तृतीय चरण में प्रदर्शनी में छात्राओं ने देश की आजादी में शामिल स्वतंत्रता सेनानी व भारत के व्यक्तित्व का देश में योगदान देने वाले महान लोगों के चित्रों से व तिरंगों से विद्यालय को सजाया गया। सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह, नीतिका सनी, वीना एडवर्ड, ममता पौल, नेहा मिश्रा, भावना लाल, रचना हिल्स, पूजा, लक्ष्मी आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।
रखा बालिका इंटर कालेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगितायें सम्पन्न
